Thndr News

लालू का तबियत सामान्य, कोर्ट ने 5 साल का जेल और 60 लाख जुर्माना लगाया

रांची : राजद सुप्रीमो को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज चारा घोटाले मामले में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने लालू यादव को 5 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया है। आज फैसले को देखते हुए लालू यादव की तबीयत में उतार चढ़ाव देखने को मिला। फिलहाल लालू यादव की तबीयत सामान्य है। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव का रिम्स इलाज चल रहा है। लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर विद्यापति ने बताया कि लालू प्रसाद की बीपी और शुगर दवा के माध्यम से नियंत्रण रखा गया है।

उनका शुगर खाने से पहले 170 और खाना खाने के बाद 240 था। वहीं ब्लड प्रेशर 140/160 है। सोमवार को इको पोर्टेबल इकोकार्डियोग्राफी मशीन किया गया। लेकिन कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉक्टर प्रकाश संतुष्ट नहीं थे। अब लालू प्रसाद को बड़ी मशीन से इकोकार्डियोग्राफी की जाएगी। रिम्स के अधीक्षक डॉ हीरोइन बिरवा ने बताया कि लालू प्रसाद का इको मशीन में टेक्निकल करण से नहीं हो पाया है। क्योंकि मशीन बड़ी है। उनके वार्ड में ले जाना संभव नहीं है। टेक्निकल कारणों से नहीं हो पाया जल्द करा लिया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच लालू यादव को सुनाई गई सजा

डोरंडा कोषागार मामले में आज कड़ी सुरक्षा के बीच लालू यादव को सजा सुनाई गई है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए सैंकड़ों पुलिस बल तैनाती की गई थी और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सभी लोग की जांच की जा रही थी। इसके अलावा रांची पुलिस के बढ़िया पदाधिकारी और कई थानेदार को सुरक्षा में लगाया गया था। आज सुबह से ही कोर्ट में लालू यादव के समर्थक मौजूद थे। लालू यादव के समर्थकों को आशा थी कि कोर्ट से लालू यादव को राहत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए लालू यादव को 5 साल की सजा और 60 लाख का आर्थिक दंड लगाया है।

आपको बता दें कि चारा घोटाला के सबसे बड़े 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में आज फैसले सुनाया गया है। सुबह से ही कोर्ट का नजारा बदला हुआ था। सुबह नौ बजे से ही कोर्ट में चहल पहल थी। कोर्ट की बेंच बैठने से पहले ही पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा घेरा बना लिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.