जामताड़ा : जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना रात 12:00 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने से इलाके में हड़कंप है और लोगों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है।
मृतक युवक कॉल सेंटर में काम करता था और दो दिन पहले ही कोलकाता से जामताड़ा लौटा था। जामताड़ा पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और अज्ञात अपराधियों की पहचान कर रही है।





Add comment