रांची : बेड़ो प्रखंड के किसान इन दिनों हाथियों के आतंक से परेशान है। हाथियों का झुंड किसानों और ग्रामीणों के नाक में दम कर रखा है, लोग हाथी के प्रकोप से काफी खौफजदा हैं। गुरुवार और शुक्रवार की रात प्रखंड के बोदा गांव मे चार हाथियों के झुंड ने दो दिनों से जम कर उत्पात मचा रखा। रात के समय हाथियों का झुंड किसानों के खेत में जमकर तांडव मचाते हैं।
जिससे किसानों के खेतों में लगी फसलें तबाह हो रही हैं। वहीं जिम्म्मेदार कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए है। इस दौरान शनिवार की रात हाथियों ने बोदा गांव के किसान हरिमोहन गोप, पारसनाथ गोप लक्ष्मी गोप किसानों के गेहूं की फसल को खा कर और बुरी तरह से रौंदकर बर्बाद कर दिया है। बीते रात अचानक बोदा जंगल से निकल कर चार हाथियों का झुंड बोदा गांव के किसानों के खेत मे लगे गेहूं फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। जंगली हाथी के तांडव से बोदा गांव के लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है,
ग्रामीणों का कहना है की रात्रि में न जाने कब ये जंगली हाथी किसके घर व फसल को निशाना बना दे, जिसके डर से लोग रतजग्गा करने पर विवश हैं। प्रखंड के आसपास के गांव में जंगली हाथीयों ने एक महीने से आतंक मचाये हुए है। बोदा जंगल में चार जंगली हाथी अभी भी डेरा जमाए हुए है, जो बीच बीच में जंगल से निकल कर आसपास के गांवों में नुकसान पहुंचाते हैं, जिसे लेकर इलाके के ग्रामीण वन विभाग से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और प्रभावित ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजा की मांग की है।





Add comment