रांची : मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे चौक स्थित एसबीआइ बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास करते चार चोर को पकड़ा गया. घटना गुरुवार देर रात की है. स्थानीय लोगों एसबीआई एटीएम में जब वारदात को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी.
थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को रगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के अम्बाटोली निवासी उज्जवल उरांव, ब्लॉक रोड मांडर निवासी आकाश उरांव, अनुराग कच्छप और टांगरबसली रोड निवासी प्रदीप खलखो के रूप में हुई है.
पुलिस को पुछताछ में आरोपी ने बताया कि एसबीआई एटीएम से पहले झारखंड राज्य ग्रामीण बैक के मुख्य दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अंदर जाने की कोशिश किये. लेकिन ताला तोड़कर अंदर जाने में सफल नही होने पर एसबीआई एटीएम में चोरी करने आये थे. कि पुलिस के हत्थे चढ़ गये. आरोपी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा, स्वीच और एटीएम में लगे दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिया.
अपराधियों के निशानदेही पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैक के मुख्य दरवाजे से तोड़े गये ताले, ताले तोड़ने में प्रयुक्त दो लोहे के रॉड, दो मोटरसाइकिल सहित कई समान बरामद किये गये. गिरफ्तार अपराधी उज्जवल उरांव का अपराधिक इतिहास रहा है. नगड़ी और चान्हों थाना में आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.





Add comment