खूंटी : खूंटी पुलिस ने जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान खूंटी पुलिस ने तीन नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम जीवन सुरीन उर्फ लगनु, अनिल मांझी और अनमोल गुड़िया है। गिरफ्तार नक्सली जीवन सूरीन उर्फ लगनु चाईबासा जिले के रहने वाला है।वहीं अनिल मांझी और अनमोल गुड़िया खूंटी जिले का रहने वाला है।
खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि तीनों नक्सली को कोनबीरकेल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों नक्सली सर्च अभियान के दौरान छापेमारी दल पर हमला करने की फिराक में था। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक बाइक, 11 मोबाइल फोन, एक गर्म पट्टी, दो पर्चा, तीन चंदा रसीद और दो राइफल सीलिंग बरामद किया है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नक्सली पीएलएफआई संगठन में लोगों को जोड़ने और लेवी वसूलने का काम किया करता है।





Add comment