नई दिल्ली : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया. 800 ग्राम वजन वाले भाला को 87.58 मीटर फेंक कर विश्व में देश के सम्मान को, इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया. भारतीय सेना के राजपूताना राइफल में सूबेदार पद पर कार्यरत नीरज चोपड़ा ने भारतीय सेना को गौरवान्वित किया.
24 दिसंबर, 1997 में जन्मे नीरज चोपड़ा को खेल के क्षेत्र में विश्वश्रेष्ठ “लाॅरियस स्पोर्ट्स अवार्ड 2022” के ‘वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द इयर’ के लिए चयनित किया गया है. इनके साथ टेनिस के स्टार डेनियल मेदवेदेव, अम्मा रादुकानू, फुटबॉलर पैड्री समेत छह खिलाड़ियों को भी शॉर्ट लिस्ट किया गया है. नीरज चोपड़ा एवार्ड के लिए प्रबल दावेदारों में से एक हैं. थंडर न्यूज़ परिवार नीरज चोपड़ा को विश्व का सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार “लॉरियस स्पोर्ट्स एवॉर्ड” मेंं चयनित होने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है.
… @गौतम





Add comment