Thndr News

ग्यारह हजार का हाइटेंशन तार गिरा, तीन ग्रामीणों की झुलसकर मौत

पलामू : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव में 11 हजार का विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि कई लोग इस घटना में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मची हुई है। मृतकों की पहचान लहर बंजारी गांव के नवाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय सुरेश चौधरी, 42 वर्षीय बुटन चौधरी, 24 वर्षीय कुश्वर चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लहर बंजारी गांव में कुछ लोग एक सार्वजनिक चबुतरा पर बैठे हुए थे। इसी बीच हवा चलने से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूटकर गिरा, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गये।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। तार गिरने के बाद तत्काल इसकी सूचना मोहम्मदगंज विद्युत सब स्टेशन को दी गयी, लेकिन जबतक बिजली काटी जाती, तबतक तीन लोगों की मौत हो गयी थी।सूचना मिलने पर उंटारी रोड पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मृतकों के शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोयल नदी में नहा कर ताप रहे थे धूप

कोयल नदी में नहाने के बाद कुछ लोग लहर बंजारी गांव में 15वें वित की राशि से बने चबूतरा पर बैठ कर धूप ताप रहे थें। इस दौरान चबूतरा के ऊपर से गुजरा 11 हजार का हाइवोल्टेज एक तार एकाएक टूट कर गिर गया जिससे तीन लोगों की झुलस कर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कुश्वर चौधरी की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। सुरेश और बूटन की तीन-तीन संतान हैं।

सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन बिजली विभाग के रवैया से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंझीआव पुल के समीप उंटारी-मंझीआव पथ को जाम कर दिया है। घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर उंटारी पुलिस मौजूद है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रभावित परिवार और ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़ा हुआ है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.