खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलटंडा ग्राम के समीप बगीचा से गुरूवार को कर्रा पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह को ग्रामीणों ने जलटंडा गांव समीप बगीचा में एक अज्ञात महिला का शव देखकर उन्हें पहचान करने की कोशिश की गयी और घटना की जानकारी कर्रा थाना दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही कर्रा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से शव पहचान करायी गयी।
लेकिन शव कि पहचान नहीं हो पायी है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में रहा गया है। महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष है एवंं वह गुलाबी रंग का साड़ी व लाल रंग का ब्लाऊज पहनी हई है। कर्रा पुलिस ने बताया कि बुधवार को जलटंडा गांव में बड़ा सप्ताहिक बाजार लगता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला बाजार आई होगी और नशे की हालत में गिर कर रात भर ठंड में पड़ी रही। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी होगी।





Add comment