रांची : वार्ड 29 के बच्चों ने समाज सेवी निशांत यादव के नेतृत्व में रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा और वार्ड में एक खेल के मैदान की मांग की। बच्चों ने उपमहापौर से कहा की इस क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए कोई भी मैदान नही है ।
समाज सेवी निशांत यादव ने कहा की वार्ड 29 में निगम की ऐसी खाली जमीन है जहाँ आस पास के लोग कचरा फेंकते है जिसे साफ सफाई एवं चार दिवारी खड़ी कर मैदान बनाया जा सकता है, जहाँ बच्चे खेल सकते है और लोग मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक कर सकते। फिलहाल यहां कोई मैदान नही होने के कारण लोगो को मोरहबादी या हरमु मैदान जाना पड़ता है ।
ज्ञापन मिलने के बाद उपमहापौर् संजीव विजयवर्गीय ने आश्वाशन देते हुए इस पर जल्द से जल्द काम करने की बात कही।





Add comment