खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के जुलजुला गाँव के समीप एक बरगद के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव बरामद किया गया। शव को लटकता हुआ देखने के बाद लोगों ने कर्रा थाना को इसकी जानकारी दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद कर्रा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया।
वहीं मृतक का पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा चालदांडू के पच्चीस वर्षीय युवक सुरजन मिंज के रूप में किया गया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जल्द मामले का खुलासा किये जाने की उम्मीद है।





Add comment