Thndr News

मसौढ़ी के पूर्व नगर अध्यक्ष ने पांच वर्ष पूर्व सीएम के लोक संवाद में निकायों में चुनाव का दिया था सुझाव, अब पूरे प्रदेश में लागू

पटना : जिले के मसौढ़ी नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार सिंह के द्वारा नगर निकायों में मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षदों का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किए जाने का जो प्रस्ताव पांच वर्ष पूर्व सीएम के लोक संवाद में दिया गया था वह पूरे प्रदेश में लागू हो गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में सीएम के लोक संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंकज कुमार सिंह ने 4 दिसंबर 2016 को लोक संवाद पोर्टल पर अपने सुझाव का आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने सुझाव के दौरान निर्वाचन के तरीके और उससे होने वाले फायदे की जानकारी भी दी थी।

उनके आवेदन पर संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें इसके बाद 8 जनवरी 2017 को सीएम के लोक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने और अपना प्रस्ताव सीएम के समक्ष रखने की स्वीकृति दी गई। लोक संवाद में जब उन्होंने सीएम के सामने अपना उक्त प्रस्ताव रखा तो सीएम ने उनके प्रस्ताव पर अपनी सहमती दी थी !

बाद में 9 जनवरी को इससे संबंधित एक खबर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित भी हुई थी। इधर पंकज कुमार सिंह ने सरकार द्वारा उनके प्रस्ताव पर लिए गए उक्त निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि उनके प्रस्ताव पर सरकार द्वारा लिए गए उक्त निर्णय से अब नगर निकायों में जोड़ तोड़ की राजनीति पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा।

अब आम जनता मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का सीधे चुनाव करेगी। ऐसे में मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से जनता के प्रति जबावदेह होंगे ! इधर पंकज कुमार सिंह के उक्त प्रस्ताव पर सरकार द्वारा संज्ञान लेकर उसकी मंजूरी दिए जाने पर स्थानीय मसौढ़ी इलाके में विभिन्न चौक चौराहों पर शुक्रवार को दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रहा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.