रांची : रविवार को झामुमो सिल्ली पश्चिमी क्षेत्र के 4 पंचायत का वन भोज एवं सम्मेलन समारोह का आयोजन हुआ ।
आयोजन की अध्यक्षता प्रोफेसर रतन लाल महतो एवं झारखंड आंदोलनकारी बनेश्वर महताे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस इस मिलन समारोह में सिल्ली पश्चिमी क्षेत्र के जिला प्रत्याशी बलराम महतो उर्फ राधिका को विजई बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। झामुमो सिल्ली के सभी वरिष्ठ वक्ता एक स्वर में कहा कि सिल्ली पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र से बलराम उर्फ राधिका को जीता कर इस क्षेत्र से परिवारवाद को हमेशा के लिए खत्म करना है।
इस मौके पर झामुमो सिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रवक्ता मौजूद रहे।





Add comment