Thndr News

कांग्रेस पार्टी में पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान मिलने का सिलसिला हुआ आरंभ

राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के मेहनत से बनी सरकार में पहली बार मिला कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने का सिलसिला आरम्भ हो गया है। यह बातें पांच जिलों के 20 सूत्री समितियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण प्रखंड स्तर तक घोषित होने के बाद प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने प्रतिक्रिया स्वरूप प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कही।

राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कार्यकर्ताओं को भागीदारी और सम्मान दिलाने की बात चल रही थी। जो कई कारणों से ये संभव नहीं हो पाया था। राजेश ठाकुर ने अध्यक्ष बनते ही प्राथमिकता के तौर पर गति देते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन दलों के इस कार्य के लिए नामित नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान का रास्ता प्रशस्त करवाया ।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इसके लिए विशेष आभार व्यक्त करते हैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह जी का, प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष राजेश ठाकुर का अपने नेता विधायकदल आलमगीर आलम एवं महागठबंधन के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जिन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलवाते हुए सरकार की योजनाओं की निगरानी का अवसर दिया है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भी कांग्रेस आलाकमान एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नेता विधायकदल एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष आरंभ हो चुका है। कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ सरकार की जनप्रिय योजनाओं की निगरानी का अवसर मिला है। जिसका लाभ राज्य की आम जनता को मिलेगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.