गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के काला पत्थर बिरहोर निवासी का शव शनिवार की अहले सुबह एक कुएं में पाया गया. सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को बाहर निकाला गया. मृतक के बहनोई बिष्णुगढ़ प्रखंड के मोर गांव निवासी सुरेश बिरहोर पिता शनिचर बिरहोर ने बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने साला अजय बिरहोर (22) तथा उसका गोतिया डमरु बिरहोर (30) जो काला पत्थर बिरहोर ठंडा का निवासी के साथ मजदूरी कर लौट रहा था. इस बीच उक्त तीनों व्यक्तियों ने कहीं पर शराब पी लिया. शराब पीने के बाद सुरेश बिरहोर अपने घर की ओर चला वही उनके दोनों साथी पीछे रह गए. देर रात तक उक्त दोनों व्यक्ति घर नहीं पहुंचे तो इसकी खोजबीन शुरू की गई.
बताया गया कि दोनों घर महज 300 मीटर दूरी और वाटर गांव स्थित एक नाला के किनारे बने टूटे हुए कुएं के पास उक्त दोनों के द्वारा दुकान से खरीदे गए सामान दिखाई दिया. साथ ही कुएं में उगा एक पौधा की डाली भी टूटी हुई थी. शंका जाहिर होने पर लोगों ने झगड़ कुएं में डाला जिससे दोनों का शव झगड़ में फंस कर बाहर निकाला गया. इसकी सूचना पर परिजन तथा गांव के लोग भी जूटे तथा शव को कुएं से बाहर निकालने में मदद की. इस मौके पर सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे. इधर घटना की सूचना पाकर भाकपा माले नेता भोला मंडल, विजय सिंह, त्रिभुवन मंडल, पूर्व मुखिया पार्वती देवी, महेंद्र मंडल, सुरेंद्र मांझी, माथुर बिरहोर, साहिब राम हांसदा, हरिलाल मांझी, महेश मंडल आदि मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया.





Add comment