Thndr News

सिमडेगा पुलिस ने बाल तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिमडेगा : एएचटीयू की पुलिस टीम ने बांसजोर पुलिस की मदद से बांसजोर ओपी क्षेत्र से बाल तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाल तस्कर का नाम जयराम दास है। सिमडेगा पुलिस गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दी है। सिमडेगा एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि जलडेगा थाना क्षेत्र की एक बालिग एवं दो नाबालिग बालिकाओं को फरवरी, 2019 में जयराम दास ने बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया था। तीनों बालिकायें किसी तरह वहाँ से भाग निकलीं।

घर पहुँच कर मामले की सूचना जलडेगा थाना को दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी, जलडेगा थाना ने मामले की जानकारी एएचटीयू थाना को दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी, एएचटीयू ने ह्यूमन ट्रेफिकिंग ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। बांसजोर ओपी पुलिस टीम के सहयोग से कार्रवाई करते हुए शातिर-तस्कर जयराम दास को धर-दबोचा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.