Thndr News

सड़क हादसे में दस लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

पाकुड़ : झारखण्ड के पाकुड़ जिले में ट्रक और बस के बीच हुए भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज- गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास हुई है। बुधवार की सुबह हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक बस बरहरवा से देवघर जा रही थी।

इसी दौरान कमरडीहा गांव के पास बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। कुहासा के कारण ट्रक और बस कर बीच टक्कर होने की बात बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा रजत बस जेएच 04के-1698 पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से गैस सिलेंडर लदा ट्रक तेज गति से आ रही थी। तभी कमरडीहा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के समय भयानक आवाज सुनाई दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ट्रक व बस चालक सहित आठ यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के करीब दो घंटे तक छह-सात यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे। बस के अंदर फंसे यात्री बाहर निकालने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। घटना स्थल पर उपस्थित लोग चाह कर भी बस में फंसे लोगों की मदद नहीं कर सके। समय पर गैस कटर की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। बचाव और राहत कार्य चल ही रहा था। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गैस कटर की गाड़ी मंगाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में कुल सोलह व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम नमिता देवी, दिवाकांत झा, विमला देवी, परमानंद साह, संजय साह, शहाबुद्दीन अंसारी, बासमती हेंब्रम, श्रीनाथ हेंब्रम, निर्मल शाह, सुधाकर कर्मकार, सोना देवी, मेरीसेंट मुर्मू, राकेश मंडल, अम्ति रजवार, बबलू टूडू और एक अज्ञात मृतक हैं जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक नमिता देवी और दिवाकांत झा देवघर के रहने वाले थे।

मृतक विमला देवी, परमानंद साह, संजय साह यह तीनों दुमका जिले के रहने वाले थे। मृतक शहाबुद्दीन अंसारी बासमती हेंब्रम और श्रीनाथ हेंब्रम पाकुड़ जिले के रहने वाले थे। मृतक निर्मल साह, सुधाकर कर्मकार, सोना देवी, मेरीसेंट मुर्मू, राकेश मंडल साहिबगंज के रहने वाले थे। मृतक अमित राज बार पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे वहीं एक अज्ञात की पहचान नहीं हो पाई है

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.