राँची : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के आदित्य विक्रम जयसवाल के घर में कुछ अज्ञात लोग घुस कर तलाशी कर रहे थे। इस घटना से भयभीत होकर आदित्य विक्रम जयसवाल ने लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आज शाम को 05:30 बजे 3 अज्ञात व्यक्ति हमारे आवास में गलत मंशा से एक बाईक के साथ घुसा, जिसका नम्बर JH02BD2476 है और जब उनसे पूछा गया तो झूठ के साथ अलग-अलग पहचान बताने लगा।
आगे उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व 20 दिसंबर को भी रात्रि 11:00 से 12:00 के बीच अज्ञात लोग हमारे घर में घुसे थे। इसके साथ ही एक अज्ञात फोन नंबर+994401332639 से अनेकों बार कॉल आया था तथा इसकी एक प्राथमिकी भी लालपुर थाने में दर्ज है। आदित्य विक्रम जयसवाल ने बताया कि इस घटना से हम लोग काफी भयभीत हैं और किसी अनहोनी घटना होने का शक है।
लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और जल्द ही इस मामले की जांच कर ली जाएगी हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं बताया कि अज्ञात लोगों का मंशा क्या है और अज्ञात लोग आदित्य विक्रम जयसवाल के घर क्यों जा रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और जल्द ही जांच कर ली जाएगी।





Add comment