रांची : बुढ़मू थाना पुलिस ने अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह की सरगना एक महिला सहित आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फरीद खान, लवली सिंह, शिवकुमार, असफाक अंसारी, अजहर और मुस्ताक आलम है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि लवली सिंह जो पटना के रहने वाली है वो लिफ्ट लेने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस ने पांच चार चक्का गाड़ी, छः मोबाइल और 34500 नगद रुपये बरामद की है।
मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र के खिजुर टोला बस्ती निवासी सलामत अंसारी उर्फ रकीब की डिजायर कार को 27 नवम्बर को उसके चचेरा भाई चांद खान से शादी में मेहमान बन कर शामिल हुए 2 लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
28 को शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह 7:00 बजे चांद नहाने के लिए गाड़ी लेकर नदी की ओर जा रहा था, उसी वक़्त शादी में शामिल हुए दो अनजान लड़के ,जो रात में भी शादी में नाच रहे थे, कार में जबरन बैठ गए कुछ दूर जाने के बाद कार चला रहे चांद के साथ मारपीट कर उसका उसका मोबाइल लूट लिया और उसे भगा दिया।
इसकी सूचना चांद ने गाड़ी मालिक अपने चचेरे भाई को नहीं दी, रात तक चांद के द्वारा घटना की जानकारी गाड़ी मालिक को नहीं दी गई । तब उन्होंने फोन लगाया तो चांद का फोन बंद मिला , उसके बाद सलामत अपने कई साथियों के साथ पहले शादी घर और फिर इधर उधर दूसरे गांव में उसकी तलाश करने निकल गए। 28 नवंबर को चांद की पत्नी ने फोन कर जानकारी दी कि वह अपने ससुराल खूंटी में सुरक्षित है। उसके बाद सलामत खूंटी गया जहां चांद नशे में सोया हुआ मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपराधियों ने गाड़ी लूट लिया। बाद में इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को दी गई एसपी के निर्देश पर खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी की नेतृत्व में बुढ़मू थाना की दारोगा गुलाब की टीम ने तफ्तीश शुरू की, जिसमें शादी की रात नाच रहे कई लड़कों का वीडियो उन्हें हाथ लगा जिसमें से तीन अज्ञात लड़कों की पहचान लुटेरों के रूप में की गई ।
बाद में पुलिस ने उसी वीडियो के आधार पर छापामारी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक से पुलिसिया अंदाज में की गई पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि बिहार की रहने वाली गिरोह की सरगना एक महिला है जो हजारीबाग के एक होटल में ठहरी हुई है । उसी की निशानदेही पर गिरोह के अन्य युवक गाड़ियों की चोरी कर उसके हवाले करते हैं , जिसे वह महिला चोरी की गाड़ियों को बिहार में खपाती है। इतनी जानकारी होने के बाद कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा गुलाब ने हजारीबाग के होटल में ठहरी गिरोह की सरगना महिला को गाड़ी देने की बात बोलकर बुलवाई उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से टीम एक के बाद एक गिरोह के आधा दर्जन लुटेरों को धर दबोचा ।
पुलिस गिरफ्त में आए लुटेरे
पुलिस गिरफ्तार लुटेरों की निशानदेही पर 28 नवंबर को लूटी गई डिजायर कार नंबर jh01 ई जे 9127 समेत आधा दर्जन चोरी के वाहन भी बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।





Add comment