Thndr News

गोली लगने से नाबालिग घायल, रिम्स रेफर

राँची : राय कोलियरी आवासीय कॉलोनी परिसर के एक घर मे गोली चलने से नाबालिग घायल हो गई है। कोलियरी के आवासीय परिसर में स्व. कपिल झा की पुत्री श्वेता झा 16 वर्ष को गोली लगने से घायल हो गई। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार घर में रखी पिस्टल को खिलौना समझकर देखने के दौरान गोली चल गई, जो सीधे युवती की आंख में लगी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिजन पहुंचे और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पिपरवार पुलिस क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और घायल लड़की के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।

पुलिस पता लगा रही है कि राय कोलियरी की आवासीय कॉलोनी में स्व. कपिल झा के घर में पिस्टल कहां से आई और आलमारी तक कैसे पहुंची। इसकी जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच करने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। गोली चली या चलाई गई है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.