रांची: महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) के वार्ड संख्या 15 में स्थित डॉ फतेहुल्लाह रोड़ की जर्जर स्थिति को देखते हुए सामाज सेवी सैयद फ़राज़ अब्बास के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।
अब्बास ने कहा कि अगर अगले 10 दिनों के अंदर इस सड़क का मरम्मत सह निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो आगामी 15 दिसम्बर को नगर निगम और पार्षद आवास का घेराव किया जायेगा, 19 दिसंबर को नगर निगम का पुतला दहन तथा 20 दिसंबर को नगर निगम में धरना दिया जायेगा l इस वार्ड की पार्षद कभी इस ओर कोई ध्यान नही देती हैं। पार्षद से बात करने पर कहती है कि लेबर को रखने की कोई व्यवस्था नही है इसलिए काम शुरु नही हो पा रहा है।
सभी लोगों ने कहा कि डॉ फतेहुल्लाह रोड़ की हालत पैदल चलने लायक भी नहीं है l चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं। आये दिन इस सड़क पर छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। रांची का हृदय कहे जाने वाले मेन रोड से बिल्कुल सटे हुए इस सड़क में जज, वकील एवं कई गणमान्य लोगोँ का निवास स्थान है l बैंक, पोस्ट ऑफिस, कई व्यवसायिक केंद्र भी इसी सड़क में हैं। 4 माह पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय तथा स्थानीय वार्ड पार्षद ने इस सड़क का निरीक्षण भी किया था।
मौके पर समाजसेवी सरफ़राज़ अहमद सुड्डू, समर इमाम एव अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थें।





Add comment