Thndr News

जिला प्रशासन के द्वारा सिविल सेवा की तैयारी करने वालों के लिए सेमिनार का आयोजन

रांची : यह कार्यक्रम जिले के रांची कॉलेज के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर सैकड़ों छात्रों ने इस सेमिनार में भाग लिया और यूपीएससी के सिलेबस को जाना और किस तरह तैयारी करनी है उसके गुर भी सीखें।

वहीं छात्रों को टिप्स देते हुए प्रवीण कुमार, जो इस बार के यूपीएससी एग्जाम में 7वां रैंक प्राप्त किए हैं, छात्रों को विस्तार से तैयारी के बारे में बताएं। साथ ही साथ उन्होंने बताया कोई भी छात्र कोई भी चीज का स्टडी करता है उसे तुरंत लिख ले और वही लिखा हुआ नोट को पढ़ें।

इस सेमिनार में रांची के सिटी एसपी सौरभ ने भी भाग लिया और छात्रों को यूपीएससी की तैयारी के बारे में विस्तार से समझाया। मीडिया से बात करते हुए सिटी एसपी ने बताया दिल्ली में छात्रों को एक्सपर्ट मिल जाने के कारण इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। वही रांची जैसे छोटे शहरों में इस तरह के सेमिनार आयोजित कर छात्रों का हौसला बढ़ाया जा सकता है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.