रांची : कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई और मंदी के खिलाफ कल सिल्ली में जन जागरण अभियान चलाया और लोगों को जागरूक करने का काम किया है। यह अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सिल्ली कांग्रेस कमेटी की ओर से ग्राम विकास स्कूल से सिल्ली मेन रोड बाजार तक देश में आर्थिक मंदी एवं महंगाई के खिलाफ पैदल मार्च कर जन जागरण अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड जन जागरण अभियान प्रभारी राजेंद्र सिंह मुंडा, रांची ग्रामीण कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव कार्तिक चंद्र महतो एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Add comment