Thndr News

केंद्रीय सरना समिति की हुई बैठक, समिति के विस्तार करने पर हुई चर्चा

राँची : केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13. आर.आई.टी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में एक विशेष बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने किया। बैठक में समिति को विस्तार करने और आने वाले कार्यक्रम निर्धारित करने पर विचार विमर्श किया गया।

इस विशेष बैठक में रांची महानगर सरना समिति के गठन करने का निर्णय हुआ। सर्व समिति से कुलदीप सांगा को रांची महानगर सरना समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील उरांव को के लिए चुना गया। इसके साथ ही महासचिव पद के लिए रवि गाड़ी, सचिव पद के लिए एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए रवि मुण्डा को चुना गया।

मौके पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की एवं सरना समिति के पदाधिकारियों के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए एवं सरना कोड की लड़ाई को तेज करने के लिए समिति में नौजवानों को जोड़ा जा रहा है। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि 8 दिसंबर को केंद्र सरकार से सरना कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा एवं 30 दिसंबर 2021 को रांची प्रेस क्लब में विभिन्न जिलों के सरना समिति अध्यक्ष के साथ बैठक की जाएगी।

इस विशेष बैठक में केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, सरंक्षक ललित कच्छप, भुनेश्वर लोहरा, उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, प्रमोद एक्का, बाना मुण्डा, विमल कच्छप महिला शाखा अध्यक्ष नीरा टोप्पो, सपना गाड़ी, सोनी हेंमरोम, करमी कामिनी, झालो मुंडा, सीमा मुंडा, सहाय तिर्की, किशन लोहरा, अनुपमा तिर्की एवं अन्य सदस्य शामिल थे l

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.