रांची : गुरुवार को राँची नगर निगम की महापौर डॉ. आशा लकड़ा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार संभाला।
इस दौरान फोन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकानाएं दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी. सतीश, राष्टीय संगठन मंत्री प्रद्युमन, केंद्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडेय समेत विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नये पदभार की शुभकानाएं दी।
मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मै उसे पूरा करूंगी। पार्टी के नीति व सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करूंगी।





Add comment