Thndr News

प्रदर्शन कर रहे JPSC छात्रों पर लाठी चार्ज, कई छात्र घायल

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद गहरा गया है. मंगलवार को रांची में राज्य के विभिन्न जिलों से जुटे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए जेपीएससी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दो बार खदेड़ा, लेकिन वे वापस जेपीएससी मुख्यालय पहुंच गये। इस प्रदर्शन के कारण मोरहाबादी मैदान से लेकर जेपीएसपी मुख्यालय तक लगभग पूरे दिन अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल की जेपीएससी अधिकारियों से मुलाकात करायी गयी। अभ्यर्थियों ने उनके समक्ष अपनी मांगें रखते हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग की।

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग ने 7वीं से 10वीं सिविल सेवा के लिए संयुक्त रूप से पिछले महीने प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। विगत एक नवंबर को इसका रिजल्ट घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में तीन दर्जन से भी ज्यादा अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके रोल लगातार समान सिरीज में हैं।

लोहरदगा, साहिबगंज और लातेहार के कुछ परीक्षा केंद्रों पर एक कमरे में परीक्षा देने वाले लगातार क्रमांक वाले अभ्यर्थियों की सफलता पर सवाल उठ रहा है। नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि यह कैसे संभव है कि इतने सारे मेधावी एक साथ एक ही कमरे में परीक्षा दे रहे थे। हालांकि जेपीएससी का कहना है कि यह महज संयोग हो सकता है। देश में आयोजित होनेवाली कई प्रतियोगी परीक्षा में रिजल्ट का ऐसा ट्रेंड दिखता रहा है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.