जहानाबाद : कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस ले ली थी। कृषि कानून वापस लेने के बाद कई राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन किया तो कई इसे किसान की जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार बता रहे थे।
इसी को लेकर आज बिहार के जहानाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकाला। जहानाबाद शहर के एनएच रोड होकर, अंबेडकर चौक होते हुए गांधी जी की मूर्ति तक काफी संख्या में कार्यकर्ता किसान विजय दिवस के जुलूस में शामिल हुए।
इस जुलूस में शामिल कई कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान बिल वापस होने से किसानों की जीत हुई है। देश के प्रधानमंत्री ने किसानों से क्षमा मांगते हुए वापस लिया। इस जुलूस में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी, कांग्रेस सेवा दल के रामजी प्रसाद, आदि कई लोग शामिल थे।





Add comment