Thndr News

आजसू अध्यक्ष ने सहकारिता पर दिया जोड़, बोले, सहकारिता से ही क्षेत्र के विकास में आएगी क्रांति

रांची : सिल्ली में आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सहकारिता पर जोर दिया है। आज सुदेश कुमार महतो सिल्ली स्टेडियम परिसर में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी लै्म्पस समितियों की एक संयुक्त बैठक की। सुदेश महतो ने सभी ले्म्प्स समितियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सुदेश महतो ने लै्म्पस के सभी सदस्यों ने उनके लै्म्पस के संचालन में हो रही समस्याओं एवं इसके निराकरण के लिए सुझाव दिए।

विधायक ने समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए लै्म्पस की भागीदारी बहुत जरूरी है। विभाग की लचर व्यवस्था के कारण आज क्षेत्र के सभी लै्म्पस की हालत खराब हुई है। परंतु परिस्थितियों से हारने से काम नहीं चलेगा। मिलकर इस समस्या का समाधान के लिए उपाय तलाशने होंगे। किसान ही देश के अन्नदाता है, बावजूद किसानों के प्रति क्षेत्र के बैंकों की भी सहानुभूति नहीं है।

अगर लै्म्पस समितियों को संरक्षण मिले तो क्षेत्र का विकास संभव है और समाज को भी ताकत मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सहकारिता क्रांति आएगी। सामूहिक प्रयास से पुनरुथान किया जाएगा। इसके लिए गांव के ईमानदार व निष्ठावान सदस्यों को शामिल किए जाने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए लै्म्पस समिति के सदस्य को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो और राहे ले्म्पस के वीसीओ बलराज प्रियदर्शी, सिल्ली लै्म्पस बीसीओ प्रताप सीईओ सुरेंद्र नाथ द्विवेदी समेत ले्म्पस समितियों के सदस्य एवं किसान मौजूद थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.