Thndr News

भूमाफिया गैरकानूनी तरीके से हड़प रहे हैं जमीन, स्थानीय लोग परेशान हो मुख्यमंत्री और सांसद से लगा रहें है गुहार

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नगर के ग्रामीण इन दिनों भु माफिया नवीन सांगा से परेशान है। नवीन सांगा आये दिन ग्रामीणों के आने जाने वाले रास्ता को जेसीबी से कटवा देता है जिसके चलते आये दिन ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे है।कितने ग्रामीणों की उस गड्ढे में गिर कर हाथ पैर भी टूट चुके है। आलम ये है स्वर्ण रेखा नगर तक साइकल क्या एम्बुलेंस भी नही पहुँच पा रही है। जिसके चलते बीमार हो या घायल मरीज उसे लोग कंधे के सहारे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जब इसका विरोध ग्रामीण करते है तो भु माफिया नवीन सांगा जान से मारने और एसटी -ऐसी थाना में केस करने की धमकी देते है। इस सारे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,विभागीय अधिकारी,रांची के सांसद संजय सेठ,विधायक राजेश कच्छप, डीसी,एमपी,थाना,अंचल समेत कई जगहों पर आवेदन देकर जानकारी दी है।इसी दरमियान आज मौके पर सांसद संजय सेठ ने लोगे की समस्या सुनी और डीसी से बात कर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया और नवीन सांगा पर करवाई करने की बात कही।

गौरतलब है कि सैकड़ो ग्रामीण पिछले 20 से 25 साल से इस इलाके में रह रहे है,जिस जमीन पर नवीन सांगा ने कब्जा किया है वो जमीन पर मिलिट्री की पानी टंकी बनी हुई है जो सरकार जमीन कहलाती है और कुछ जमीन सिकमी रैयती है जिसे वो अपना कहते है।पीड़ितों का कहना है भूमाफिया ग़ैरक़ानूननी तरीके से दूसरे की जमीन पर कब्जा कर दबंगई और पैसा की लालच में रास्ता काट कर धमका रहे है। पीड़ितों ने कहा कि जबरदस्ती जहां तहां रोड काट कर इट पत्थर गिरा कर हमलोगो को परेशान किया जा रहा है जब हम सभी विरोध करते है तो जान से मारने की धमकी देते और घर पर गुंडों तक भेजते है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.