रांची : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्ष अनिता वर्मा की अध्यक्षता में जैप -1, झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन डोरन्डा में बहनों द्वारा जवानों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके जीवन की सुरक्षा और सलामती की दुआ की। उन्होंने पुलीस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संकर प्रधान, महासचिव रामबहादुर गोदा, सन कुमार सूबा, संदीप लीम्बु, पेमण जिम्बा, मनोज छेत्री, मुकेश छेत्री सहित सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर कोरोना काल में उनके द्वारा किये गए बहुमुल्य कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी बहनों के कार्यों में देश प्रेम की झलक दिखती हैं । महिला मोर्चा ने कोरोंना काल में कई लोगों तक मदद पहुँचाने का काम बड़ी दिलेरी से किया है और देश की सेवा करने वाले जवानों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनकी सलामती की दुआ करना राष्ट्रभक्ति के लिये प्रेरित करता है।
जिलाध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा हमारे जवान देश के सच्चे सिपाही है, जो रात दिन अपने जान की बाजी लगाकर हम भारतवासीयो की रक्षा करते है। इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हम सब इनके सलामती की दुआ करते है।
प्रदेश अध्यक्ष आरती कूजूर ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें कोरोंना काल में बेहतरीन सेवा भाव से समाज की सेवा की हैं और इसी तरह करतीं रहेंगी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ,भाजपा रांची जिलाध्यक्ष के के गुप्ता ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कूजूर जी ,पिंकी खोया, निशि जायसवाल, महामंत्री वीणा मिश्रा ,दिव्या साहु ,ज्योति सिन्हा ,अर्चना सिंह ,नेहा शर्मा ,नम्रता सोनी , रिंकू तमांग ,रेणुका पासवान ,सहित सभी बहनें उपस्थित रही।





Add comment