राँची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटि के प्रदेश अध्यक्ष अादित्य विक्रम जायसवाल ने वार्ड 50 के अंतर्गत लटमा रोड, सिंह मोड़, हटिया का दौरा किया. इस दौरान वे भारी बारिश के कारण जल – जमाव व अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए.
उन्होंने कहा कि वार्ड 50 के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलजमाव से स्थिति नरकीय हो गई है. यहाँ के निवासियों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होनें कहा कि विगत 14 वर्षों से इस क्षेत्र में सड़क व नाली का निर्माण नहीं हो सका है. इस कारण बारिश के मौसम में हालत बदतर हो जाती है.
अादित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि राँची नगर निगम इस बारिश के मौसम में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण इमानदारी से करे. शहर के जिन – जिन क्षेत्रों में बारिश के पानी से जलजमाव, गंदगी व जन समस्याएँ उत्पन्न हो रही है उस पर शीघ्र संज्ञान लेकर उसका समाधान करने का कार्य करे. नियमित रुप से नालियों व कचरों की सफाई की जाए.
अादित्य विक्रम जयसवाल ने भ्रमण के दौरान राँची नगर निगम के उप – अंचलाधिकारी, टाउन प्लानर व मुख्य अभियंता राजदेव सिंह से इस संबंध में दूरभाष पर वार्ता कर अविलंब जल निकासी व सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की माँग की.
अादित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि यह कॉलोनी 30 वर्ष पुरानी है. यहाँ के लोगों ने नगर निगम व स्थानीय विधायक को सड़क, नाली, बिजली, स्ट्रीट लाइट, निर्माण से संबंधित कई अावेदन दिए परंतु अब तक नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई.
झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अादित्य विक्रम जयसवाल ने राँची नगर निगम से माँग की है कि अविलंब वार्ड 50 के लटमा रोड, सिंह मोड़, हटिया शिव मन्दिर के समक्ष तत्काल सड़क व नाली का निर्माण कराया जाए ताकि यहाँ के निवासियों को महामारी की स्थिति से न गुजरना पड़े व अासानी से सभी अपने घरों से बाहर निकल सके.
इस दौरान उषा देवी, नीतू देवी, प्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मी देवी, सुषमा सिंह, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, अार.पी. श्रीवास्तव, जे.डी. पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, सूरज झा, गौरव अानन्द, पुनीत अादि उपस्थित थे.




