राँची: जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित की गई।
उपायुक्त सह अनुकंपा समिति के अध्यक्ष छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना उप समाहर्त्ता , उप समाहर्त्ता, जिला सामान्य शाखा, रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, राज्यकर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो, रांची, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, रांची एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में सामान्य आश्रितों के अभ्यावेदन की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान कुल 08 मामलों की समीक्षा की गयी, जिनमें 05 मामलों को समिति द्वारा स्वीकृति दी गयी, जबकि समिति ने शेष 03 त्रुटिपूर्ण मामलों में आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का निदेश दिया।




