भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार 2 की दूसरी वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में भाग लिया।श्री प्रकाश ने केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा भाजपा के लिये सत्ता जनता की सेवा का माध्यम है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले सात वर्षों से गांव ,गरीब,किसान,दलित शोषित और वंचितों की सेवा में जुटी है।
श्री प्रकाश ने आज रांची जिलान्तर्गत रातू प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सीमालिया और हेथा बस्ती में ग्रामीणों के बीच सूखा अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण किया।
ग्रामीण जनता के बीच कोविड वैक्सीन के संबंध में बोलते हुए कहा कि समाज विरोधी और देश विरोधी लोगों के द्वारा वैक्सीन के संबंध में भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रो में टीकाकरण की गति धीमी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस संबंध में स्पष्ट लापरवाही झलक रही।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार टीकाकरण अभियान को तेज करने केलिये पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रो में भेजकर जन जागरूकता फैलाये। इसमे जन प्रतिनिधियों को भी सहभागी बनाते हुए कोविड वैक्सीन के संबंध में भ्रम को दूर करे।
कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर जरूरत मंदों की सेवा भी कर रहे साथ ही कोविड से बचाव एवम टीकाकरण पर जागरूक भी कर रहे।
श्री प्रकाश ने भाजपा रांची महानगर इकाई में मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया ।इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना काल मे अपनी जान की बाजी लगाकर जन सेवा केलिये तत्पर हैं।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है……बाबुलाल मरांडी
भाजपा विधायकदल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सेवा दिवस के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र राजधनवार के कोरियाडीह,गावां,तिलकी करमा, खरखरी गांव में आयोजित सेवा कार्यक्रम में ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में एकजुट होकर समाज की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है।आज जरूरत मंदों के बीच कोरोना संकट में हर प्रकार की सहायता लेकर खड़ा होना यह समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि देश ने सामाजिक सहयोग और सेवा के बल पर कई बार संकटों का सामना करते हुए विजय प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि जहां सरकारें विफल हो जाती हैं वहां समाज की शक्ति सफल हो जाती है।
उन्होंने ग्रामीण जनता के बीच अनाज,मास्क ,सैनिटाइजर ,साबुन आदि का वितरण करते हुए लोगों को कोरोना की वैक्सीन शीघ्र लगवाने की अपील की।
नर सेवा ,नारायण सेवा……रघुवर दास
गरीबों,वंचितों और जरूरतमंद लोगों की सेवा यह भारतीय संस्कृति की पहचान है। यह भारत ही है जहां निःस्वार्थ सेवा भावना को सर्वोच्च सम्मान मिलता है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सेवा दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
श्री दास ने रक्त दान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये।
उन्होंने कहा कि आज देश मे जो संकट खड़ा है उसके लिए समाज की शक्ति को खड़ा होने की जरूरत है। राजनीतिक चश्मे से संकट का सामना नही किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश विपरीत परिस्थितियों में भी प्रगति कर रहा परंतु कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां देश को कमजोर करने में जुटी हैं।
उन्होंने कहा कि जनता सबको बारीकी से देख रही।जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीति और नियत पर कोई शंका नही है।जनता आज ऐसे
प्रधानमंत्री पर गर्व कर रही है।
भारत का गौरव स्थापित हो रहा…..अर्जुन मुंडा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का वैभवशाली गौरव फिर से विश्व मानचित्र पर स्थापित हो रहा।यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कोलाबिरा गांव से सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
श्री मुंडा ने आज खूंटी लोकसभा क्षेत्र स्थित छः विधानसभा क्षेत्र के 350 पंचायतों में आयोजित सेवा कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर गरीबों जरूरतमंदों के बीच राशन,अनाज,मास्क,सैनिटाइजर,साबुन,आदि का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता गांव,गरीब तक पहुचकर सेवा के माध्यम से देश जोड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ताकत को पहचानने लगी है। कोरोना संकट का सामना जिसप्रकार से मोदी जी के नेतृत्व में कर रहा है यह देश और दुनिया केलिये मिशाल है।
श्री मुंडा ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की और कहा कि जनता को किसी भी भ्रम में पड़ने की जरूरत नही। वैक्सीन लगवाना जरूरी है और यह पूरी तरह सुरक्षित भी है।
सेवा ही संगठन हो रहा साकार…..धर्मपाल सिंह
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से सेवा ही संगठन का संकल्प साकार हो रहा।
श्री सिंह आज सेवा दिवस के अवसर पर रांची महानगर अंतर्गत अपर बाजार के भुइयां टोली, किशोरगंज के तुलसीनगर में सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ सैकड़ों गरीबों, जरूरत मंदों के बीच राशन, मास्क,सैनिटाइजर,साबुन आदि का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि आज के विशेष अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदेश भर में सेवा कार्य करके अपना राष्ट्र धर्म निभाया है।भाजपा कार्यकर्ता की यही पहचान है।
श्री सिंह महानगर कर्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के बिरहोर टोला, घोड़ा थाम्बा, डोरंडा में , प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ओरमांझी के वनलोटवा एवम मेसरा के अम्बेडकर नगर में ,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने अन गढ़ा के बेडवादी में सांसद समीर उरांव ने विशुनपुर के रेहेकुबा टोली में आयोजित सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए।
मोदी सरकार 2 के दूसरे वर्षगाँठ पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में आज पार्टी के सभी सात मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला बहने शामिल हुईं।




