राँची : कोरोना संक्रमित रोगियों के जीवन की रक्षा के लिए एक हजार अॉक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी में हो रहे विलंब को लेकर महापौर डॉ. अाशा लकड़ा चिन्तित हैं. राँची नगर निगम के नगर अायुक्त व अपर नगर अायुक्त अस्वस्थ्यता के कारण अवकाश पर हैं जिसके कारण अॉक्सीजन सिलेंडर एवं दो एंबुलेंस व शव वाहन की खरीदारी से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने में परेशानी हो रही है. इन बिंदुओं पर ध्यान अाकृष्ट कराते हुए डॉ. अाशा लकड़ा ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में अॉक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी से संबंधित रेट चार्ट व चयनित अापूर्तिकर्ता की जाऩकारी माँगी है साथ ही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कहा कि अापदा के इस विषम परिस्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पूर्व में की गई अॉक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी के अाधार पर राँची नगर निगम को एक हजार अॉक्सीजन सिलेंडर की स्वीकृति प्रदान की जाए. इसके अलावा महापौर ने विभागीय सचिव को पत्र के माध्यम से कहा कि नगर अायुक्त व अपर नगर अायुक्त की अनुपस्थिति में टेंडर प्रक्रिया पूरा करने की जवाबदेही वर्तमान में उपस्थित किसी वरीय अधिकारी को प्रदान की जाए. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जीवन रक्षा के लिए अॉक्सीजन की अावश्यकता है. ऐसी परिस्थिति में तुरन्त उचित निर्णय लेकर एक हजार अॉक्सीजन सिलेंडर खरीदना अतिअावश्यक है. राँची नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में कोरोना महामारी से अाम लोगों के जीवन की रक्षा के लिए नागरिक सुविधा मद से एक हजार अॉक्सीजन सिलेंडर दो एंबुलेंस व एक शव वाहन खरीदने से संबंधीत प्रस्ताव पारित कर दिया गया है.
You may also like
डोरंडा की पहली महिला थाना प्रभारी बनी लेडी सिंघम के रूप मे चर्चित दीपिका प्रसाद
राँची: रांची के डोरंडा थाना की थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद बनाई गई हैं। राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियों को विभिन्न थानो का नव प्रभार दिया गया हैं। जयदीप टोप्पो अब खलारी थाना का कमान संभालेंगे,रंजीत कुमार सिंहा को...
एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी...
साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा।
मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश। कोड़रमा एवं रामगढ़ जिला में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की शून्य प्रगति पर मंत्री ने...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.




