Thndr News

UNICEF एवं NSS झारखंड के द्वारा कोरोना काल को लेकर आज वेबिनार का आयोजन किया गया

UNICEF एवं NSS झारखंड के द्वारा कोरोना काल में तनाव प्रबंधन एवं कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन को लेकर आज वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग १५० NSS वोलेंटियर्स, NSS प्रोग्राम कोर्डिनेटर्स एवं डिस्ट्रिक्ट नोडल आफिसर्स ने भाग लिया राँची यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. कामिनी कुमार, तनाव प्रबंधन विशेषज्ञ श्री मिलन कुमार सिन्हा, मनोविशेषज्ञ डॉ.शशि भूषण कुमार गुप्ता, एनएसस के क्षेत्रीय निदेशक श्री पीयुष प्रांजपे, एनएसएस के स्टेट नोडल आफिसर श्री ब्रजेश कुमार तथा यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन आफिसर सुश्री आस्था अलंग ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर एनएसएस के वोलेंटियर्स विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में चेतना पैदा करेंगे, ताकि लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और तनाव मुक्त रहकर कोरोना महामारी का सामना कर सकें। अभियान “न डरना है, न घबराना है। मिलकर कोरोना को हराना है” UNICEF और NSS झारखंड द्वारा शुरू किया गया है जो युवाओं को इस कठिन अवधि को दूर करने में मदद करेगा।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.