Thndr News

उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर “सहिया” पत्रिका का लोकार्पण किया

राँची : “सहिया” पत्रिका उप – महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा कोरोना काल में किये गए सेवा कार्य पर आधारित है। आज कोकर स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल में संजय विजयवर्गीय द्वारा इसका लोकार्पण किया गया।

इस दौरान उप – महापौर ने कहा कि झारखण्ड में कोविड – 19 के संक्रमण काल में भाजपा ने पूर्ण ऊर्जा से राज्य में जरुरतमंदों के बीच कार्य किया है. पार्टी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वाद के सिपाही का कर्तव्य भी अच्छे से निभाया. और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संकट से भरे क्षणों में लोगों की मदद करने की अपील ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने में सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के दिशा – निर्देश में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपदा के दौर में राज्य के सभी हिस्सों में लोगों के बीच बड़े पैमाने पर सेवा कार्य चलाया,पार्टी ने इस वक्त जमीनी स्तर पर कार्य करने के अलावा अाधुनिक तकनीक का भी उपयोग कर राहत कार्य चलाया गया। कोरोना वारियर्स टीम और क्वारंटाइन रिलीफ़ टीम ने भी लाखों प्रभावित लोगों की हर संभव तरीके से सहायता की. मैनें कोरोना काल में कुछ प्रयास किया जो कि इस पुस्तिका में उद्धृत है.”

कार्यक्रम का मंच संचालन बिरेंद्र प्रसाद एवं रजनीश पाण्डेय व धन्यवाद अनिल अग्रवाल ने किया.

इस दौरान सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह, महापौर अाशा लकड़ा, भाजपा महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता, महामंत्री वरुण कुमार साहु, भाजपा युवा मोर्चा (महानगर) रोमित नारायण सिंह सहित प्रत्येक वार्ड के वार्ड पार्षद, पदाधिकारिगण,कार्यकर्तागण अादि उपस्थित थे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.