रांची : राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के शेखर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल के द्वारा राँची निवासी भाजपा की कर्मठ और जुझारू महिला नेत्री नम्रता सोनी को आज दिनांक 06/04/2021 को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा के लिए प्रदेश अध्यक्षा मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रेषित प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार जी के अनुशंशा पर द्वारा नम्रता सोनी को किया गया।
अपने अभिव्यक्ति में नम्रता सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। और कहा कि वो संगठन को मजबूती प्रदान करने की हर कोशिश करेंगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि यथाशीघ्र सशक्त महिलाओं की एक टीम बनायेगी जो ओबीसी वर्ग के उत्थान में हर सम्भव प्रयास करेंगी।




