राँची : आर आर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड की ओर से श्री दुर्गा मंदिर में भगवान शिव एवम् माता पार्वती के जयमाला का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों के द्वारा शिव पार्वती विवाह संस्कार संपन्न कराया गया .
इस मौके पर पुष्प वर्षा भी की गई. तत्पश्चात भगवान शिव – पार्वती की आरती तथा भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आरआर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से संरक्षक विक्की यादव, राहुल यादव, रोहित यादव एवं अन्य की ओर से श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश बजाज, शैलेंद्र कुमार सेलू ,सत्येंद्र तिवारी, अनिल गुप्ता एवं अशोक बजाज का स्वागत किया गया.
आर्यपुरी, कृष्णा पुरी, शिवपुरी आदि इलाकों से सुबह ६ बजे से हीं मंदिर परिसर में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया जो रात 8 बजे तक जारी रहा. शाम में आयोजित भजन में भक्त मस्ती में झूमते हुए नज़र आये.




