रांची : कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट का सोमवार को मेयर आशा लड़का ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें बेसमेंट में जलजमाव तथा एक हिस्सा में कूड़ा भरा पड़ा मिला। वेंडर मार्केट का बेसमेंट की स्थित को देखकर उन्होंने कहा कि वेंडर मार्केट को मुर्दा घाट बना दिया गया है।
मेयर ने उपनगर आयुक्त को निर्देश दिया कि अटल स्मृति वेंडर मार्केट का देखरेख और सफाई की व्यवस्था के लिए जल्द ही १५- २० कमियों को नियुक्ति किया जाए। जिसके बाद वेंडर मार्केट की मॉनिटरिंग अच्छी तरह से किया जा सकें। साथ ही वेंडर मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर जहां तहां पान के थूक के धब्बे पड़े थे। उन्होंने वेंडर को चेतावनी दी की सभी वेंडर अपने अपने दुकान के पास डस्टबिन रखें और मार्केट में गंदगी नहीं फैलाएं।
उन्होंने वेंडर मार्केट का सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी का फुटेज दिख रहा था, लेकिन मोंट्रिनिंग करने वाले कर्मी उपस्थित नहीं थे। कुछ समय बाद वहां तीन युवक उपस्थित होकर सीसीटीवी मोंट्रिनिंग करने वाले अपने को कर्मचारी बताया। तीनो कर्मी ने संबंधित एजेंसी से मेयर को बात कराई। संबंधित एजेंसी ने बताया कि रांची नगर निगम द्वारा एजेंसी को टर्मिनेट कर दिया गया है। मेयर ने एजेंसी के अधिकारी से पूछा कि, तो आपके कर्मचारी वेंडर मार्केट में कार्य कैसे कर रहे है। इस संबंध में ना ही एजेंसी के अधिकारी और ना ही रांची नगर निगम के अधिकारी के पास से कोई जवाब मिला।
वेंडर मार्केट के बाद मेयर ने शहीद चौक से लेकर डेली मार्केट और चर्च रोड तक सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा की नो पार्किंग जोन में वर्तमान में भी दुकान लगी है। मेयर ने निर्देश दिया कि नो पार्किंग में खड़े वाहन और दुकानदारों से जूर्मना वसूला जाए। मेयर ने कहा कि बार – बार चेतावनी देने के बाद भी दुकानदारों और वाहन चालक में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे लोगों से निरंतर जुर्माना वसूला जाए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वक्षेन# २०२१ की तैयारी चल रही है। इस प्रतियोगिता में रांची शहर को नंबर एक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। यह शहर आपका है और इसे सुंदर और स्वच्छ बनाने का जिम्मेदारी भी आप सभी का है।




