रांची : राज्य सरकार द्वारा एक बार फिर से कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण के लिए बजट तैयार की है। लॉक डाउन के कारण भी कांटा टोली फ्लाईओवर स्थगित था। जिससे विस्तारित फ्लाईओवर के लिए डी.पी.आर तैयार करने और परामर्शी सेवाओं के लिए एजेंसी की निविदा खोली गई है।
नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि डी.पी.आर. बनाने के बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। जुदको परियोजना निदेशक तकनीकी रमेश कुमार ने कहा कि जुडको परियोजना दोनों कंपनियों के कागजात का तकनीकी मूल्याकंन कराया जा रहा है। जल्द ही वितिय बिड का भी मूल्याकंन कराकर निविदा में योग्य आने वाली एजेंसी कार्य आवंटित कर दिया जायेगा।

पहले कांटाटोली फ्लाईओवर खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने से कोकर की ओर शांतिनगर तक बनाना था। वर्तमान में यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिए योगदा सत्संग मठ से बहू बाजार होते हुए कोकर तक फ्लाईओवर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है।
मौके पर प्रोजेक्ट के दौरान जुड़को के परियोजना निर्देशक रमेश कुमार, जूड़को के जीएम वीरेंद्र कुमार, शितांशु वैभव आदि शामिल थे।




