Thndr News

झारखण्ड चैम्बर व राँची नगर निगम के द्वारा लाईसेंस कैंप संपन्न

राँची: व्यापारियों की समस्याओं को देेखते हुए फेडरेशन चैम्बर व राँची नगर निगम के द्वारा नया ट्रेड लाईसेंस बनाने तथा लाईसेंस नवीकरण हेतू क्षेत्रवार कैंप का अायोजन अाज से चैंबर भवन में प्रारंभ हुअा.

कैंप में दिन भर व्यापारियों की भीड़ रही, जिस क्रम में लगभग 135 लोगों ने इस कैंप में भाग लिया.कैंप के माध्यम से कुल 16 नए एवं लाईसेंस नवीकरण के कार्य हुए जबकि 48 लोग दस्तावेजों की कमी के कारण लाईसेंस बनाने से वंचित रह गए. जिसमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो भाड़े पर अपना व्यवसाय चलाते हैं परंतु उन्हें बिजली बिल एवं रेंट एग्रीमेंट के अाधार पर लाईसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण वे लाईसेंस नहीं बना पा रहे हैं.

कैंप में 50-60 व्यापारियों ने उपस्थित हो, लाईसेंस बनाने एवं नवीकरण हेतू अावश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की. ये व्यापारी अगले कैंप में लाइसेंस प्रक्रिया की पूरी करेंगे.

उक्त जानकारी चैम्बर के सीविक एमीनिटी (अार.एम.सी.) उप समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए दिनाँक: 15 फरवरी (सोमवार) को प्रात: 05 बजे से संध्या 04 बजे तक पुन: इस कैंप का संचालन चैंबर भवन के अलावा अपर बाजार स्थित बकरी बाजार दुर्गा मंदिर के पास लगाया जाएगा.

चैंबर महासचिव राहुल मारु ने कहा कि व्यापारी लाईसेंस लेना चाह रहे हैं, ले भी रहे हैं किन्तु निगम द्वारा इस हेतू अधिकाधिक दस्तावेजों की माँग किए जाने के कारण व्यापारी शांत हो रहे हैं व लाईसेंस बनाने अथवा नवीकरण से वंचित हो रहे हैं जिस पर राँची नगर निगम को पुन: विचार करने की अावश्यकता है.

चैंबर भवन में अायोजित इस कैंप में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा,उपाध्यक्ष किशोर मंत्री,महासचिव राहुल मारु,कोषाध्यक्ष परेश गट्टानी,नितीश कुमार अादि उपस्थित थे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.