Thndr News

आजसू पार्टी ने किया सदस्यता अभियान की शुरुआत

राँची : झारखंड के वीर शहीद बाबा तिलका मांझी के जयंती पर आजसू पार्टी द्वारा समस्त राज्य में सदस्या अभियान की शुरुआत की जिसमें पार्टी के समस्त जिला व जिला कमिटि ने अपने-अपने जिला में 22 जून तक 1 लाख सक्रिय सदस्य व 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य है

ईचागढ़ के नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सदस्यता की शुरुआत कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया.सुदेश महतो ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है, तिलका मांझी के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए पार्टी के नीति व सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए आज समस्त राज्य में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं.पार्टी की सदस्यता एक नई क्रांति की नींव है,जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए आजसू के कार्यकर्ताओं के कमर कस ली है.सुदेश महतो ने कहा कि शासन करना हमारा मक़सद नहीं है ब्लकि जनता के हक़ व अधिकार के लिए संघर्ष करना ही हमारा मक़सद व पहचान है.

बाबा तिलका मांझी को नमन करते हुए उन्होनें कहा कि तिलका मांझी स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम सेनानी थे,बाबा तिलका मांझी ने 1771 से 1784 तक अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ़ संघर्ष किया व 13 जनवरी 1785 को वे वीरगति को प्राप्त हुए.क्रांति के बीजारोपण करने वाले तिलका मांझी को खास महत्व नहीं दिया गया परंतु माँ भारती के इस वीर सपूत के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है.

भारत की स्वतंत्रता एवं जल,जंगल,जमीन व खनिज संपदाओं की रक्षा हेतू अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों व क्रांतिकारियों की भूमि पर आज खनिजों का दोहन हो रहा है.अबुआ दिशुम,अबुआ राज के सपनों के खिलवाड़ बाहरी नहीं अपने ही कर रहे हैं,यह विषय अत्यंत चिन्तनीय है.सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को वीर शहीदों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

शहीद अजीत-धनंजय महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कुकडू प्रखण्ड,ईचागढ़ में शहीद धनंजय महतो व शहीद अजीत महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया.शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि किसानों व ग्रामीणों के अधिकार के लिए हमेशा विगुल फूँकनेवाले को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है.इन शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर एक बेहत्तर व सशक्त झारखंड के निर्माण में स्वयं योगदान चाहिए. This apparent inconsistency produits is asgg.fr/ called depression.

मानभूम-जंगलमहल क्षेत्रीय प्रशासन का गठन हमारा उद्देश्य
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि जंगल महल क्षेत्र की तरक्की के लिए स्वायत्त परिषद् का गठन आवश्यक है.जब तक बांकुडा,झाडग्राम,मिदनापुर,पुरुलिया की जनता को उनका हक़ व अधिकार नहीं मिलेगा तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.

राँची के केंद्रीय कार्यालय में अमर शहीद तिलका मांझी को श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई.उसके बाद सदस्यता अभियान आरंभ करते हुए केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि आज शहीद तिलका मांझी के बलिदान से प्रेरित होकर पार्टी के नीति व सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए आज सम्पूर्ण राज्य में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं.

राँची जिला अध्यक्ष (आजसू पार्टी) संजय महतो ने कहा कि शहादत से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.जल जमीन, जंगल व अपने हक़ के लिए युद्ध करना ही क्रांतिकारियों की पहचान है.इस दौरान केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, सुनील यादव, बंटी सिंह यादव,वर्षा गाड़ी,सीमा सिंह आदि उपस्थित थे.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.