राँची : झारखंड फेडरेशन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा के नेतृत्व में कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल (नामकुम) का निरीक्षण किया गया.चैंबर के सदस्यों ने वहाँ (कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल) का निरीक्षण किया.
विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं बीमित व्यक्तियों से चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की व अस्पताल में चल रहे कोविड जाँच का भी जायजा लिया.
उन्होनें अस्पताल द्वारा अधिक से अधिक उपचार के लिए रोगियों को अनुबंधित अस्पतालों में स्थानांतरण के किए जाने की स्थिति में बिमारियों के स्वरुप और विधि के बारे में जाना.चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सालय के चिकित्साधिक्षक डॉ. अरुण शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं बैठक में स्पष्ट किया गया कि हमारा चिकित्सालय बीमागत कर्मचारियों के लिए कार्य कर रहा है व दिन-प्रतिदिन सुविधा में बढ़ोत्तरी किया जा रहा है.
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही चिकित्सालय का नवीन भवन का भी शुभारंभ हो जाएगा साथ ही यह भी बताया गया कि चिकित्सालय में ऐलपैथी के साथ ही आयुर्वेद,होमियोपैथी,फिजियोथेरेपी व योगासन की भी व्यवस्था है.
चिकित्सालय में चिकित्सकों को समस्त समूह उपस्थित है,यहाँ प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों की चिकित्सा की जाती है.बैठक के दौरान चिकित्सालय की ओर से डॉ. एस.के.मुर्मू,डॉ.मनोरमा मिंज आदि उपस्थित थे.
अस्पताल द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की प्रशंसा की एवं झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का आभार प्रदर्षित किया.
चैंबर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की व कहा कि छोटे से स्थान पर मरीजों के चिकित्सा की व्यवस्था व चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था सराहनीय है,यहाँ सभी वर्ग के लोगों का चिकित्सा संभव है जिसका लाभ प्रत्येक को लेना चाहिए.
प्रतिनिधिमंडल में चैंबरध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा,उपाध्यक्ष किशोर मंत्री,महासचिव राहुल मारु व श्रम मापतौल उप समिति के अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत उपस्थित थे.




