पार्टी के सोशल मिडिया प्रभारी रजनीश पाण्डेय ने कहा कि जिले सहित पूरे देश में शनिवार से कोरोना वैक्सीन की शुरूआत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत का मान – सम्मान बढ़ाया है.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं.
रजनीश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी में पहले तो बहुत ही संयम के साथ देशवासियों को हर समय सही जानकारी देकर कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहें . आज देश के प्रधानमंत्री के कुशल निर्देशन में वैज्ञानिकों की अथक परिश्रम के पश्चात् देशी कोरोना वैक्सीन का अविष्कार हुआ.भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशी वैक्सीन का अविष्कार इस दिशा में एक और मिल का पत्थर साबित हो रहा है




