रांची : नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 20 में अपर बाजार स्थित बकरी बाजार का निरीक्षण उप महापौर एवं नगर आयुक्त रांची के द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान बकरी बाज़ार परिसर में अपर बाजार के लिए विधिवत पार्किंग की व्यवस्था एवं बकरी बाज़ार को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बकरी बाजार के दोनो तरफ खुले सीमा पर दुकान बनाने पर चर्चा की जिससे की निगम की जमीन की घेराबंदी होते हुए निगम की जमीन सुरक्षित भी हो जाए और साथ निगम का राजस्व भी बढ़ जाए। मुकेश कुमार नगर आयुक्त रांची नगर निगम ने पुरी योजना को जल्द कार्यान्वयन करने की बात कही।




