Thndr News

रजनीश पांडे 25 के उम्र में बने भाजपा राँची महानगर टीम के सोशल मीडिया प्रभारी

राँची :- भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक है। जब से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ उसके बाद से कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

इसी कड़ी में भाजपा राँची जिलाध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम में कई युवाओं को जगह मिली। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस टीम में एक ऐसे युवा को जगह मिली जो शिक्षा के क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य करते आ रहे थे। युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें रोजगार भी मुहैया करवाते आ रहे थे।

रजनीश पांडे को भाजपा राँची महानगर का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। भाजपा राँची महानगर टीम में वे सबसे युवा हैं। वे मात्र 25 वर्ष के हैं। स्कूल टाइम से ही वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेते रहते थे। उन्हें जब भी समय मिलता तो वे बढ़ चढ़कर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते थे।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा-दीक्षा संत लुइस से ग्रहण की तो वहीं अपना स्नातक मारवाड़ी कॉलेज से की है। एमबीए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने समाज सेवा करने की ठानी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कार्य करना शुरू किया।

सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद रजनीश पांडे बताते हैं कि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है कि युवाओं को रोजगार व शिक्षा से जोड़कर भारत देश को सशक्त बनाया जाय। साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.