रांची : झारखंड विधानसभा का घेराव करने गए नेताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियों बरसाई और इस लाठीचार्ज में 12 नेता घायल हुए हैं। विधानसभा में नमाज कक्ष के विरोध में बीजेपी विधानसभा घेराव के लिए निकली थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अगुवाई में पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।
बीजेपी के विधानसभा घेराव को देखते हुए प्रसाशन भी पूरी तैयारी में थी। विधानसभा घेराव करने निकले बीजेपी के नेताओं को पुलिस ने बिरसा चौक के पास रोक दिया। बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। हालांकि हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही पानी की बौछार भी की गई। जिसमें बीजेपी के 12 नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है।

बीजेपी के ये नेता हुए गंभीर रूप से घयाल
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, मंजू लता दुबे, डॉ सीमा सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल(सभी का इलाज सर्जरी डिपार्टमेंट) में चल रहा है। जबकि महावीर सिंह(ऑर्थो), अमित कुमार, अनिता देवी, रेखा महतो, अर्चना सिंह, डॉ राजीव शाहदेव भी घायल हुए है।





Add comment