Thndr News

राशिफल

मेष:-  समय अनुकूल है। लग्न में चंद्र है। यात्रा में सावधानी रखें,नुकसान हो सकता है।वाद विवाद से प्रतिष्ठा में कमी आयेगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। खर्चों में अधिक बढ़ोतरी न करें।काम काज सामान्य रहेगा। 

वृष:- खर्च में बृद्धि होगा पर विरोधी हार मानेंगे। राजकीय कार्यों में गति आएगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। निवेशादि लाभ देंगे। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन:- आय या नया कार्य के लिए शाम का समय ठीक है। पर जल्द बाजी में लिए हुए निर्णय ठीक नहीं होंगे, सोच-समझकर निर्णय लें। सुख के साधनों की चिंता हो सकती है। संपत्ति के कार्य सफल होंगे।धन लाभ होगा। 

कर्क:- तत्काल लाभ का योग है। कर्म और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।  पराक्रम से वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग अल्प प्रयास से सफलता मिलेगी। निवेशादि से लाभ होगा। 

सिंह:- धर्म मे मन लगेगा। भाग्य के बल से कार्य होगा। कोशिश करने से कार्य बनेंगे।परिश्रम द्वारा सफलता मिलेगी,किसी वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। व्यापार-व्यवसाय में अचानक लाभ के योग हैं।

कन्या:-समय अनुकूल नही है।  कोई कार्य या बोलने से पहले सोच समझ लें। खर्च बढ़ सकता है। पराक्रम वृद्धि होगी। निवेश करने के लिए समय सही है। रोजगार प्राप्ति हो सकती है। यात्रा शुभ रहेगी।

तुला:- जीवन मे नयापन आएगा। जीवनसाथी के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी।परिवार का सुख सहयोग मिलेगा।निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। दूसरों की देखादेखी नहीं करें।

वृश्चिक:-  अचानक पर कार्य बनने के योग उपस्थित होंगे। यात्रा शुभ होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे, व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु:- शिक्षा में सुधार होगा पर ज्यादा आत्मविश्वास घातक है। व्यय बढ़ने से क्लेश हो सकता है।निर्णय सोच समझ कर लें, जोखिम न लें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

मकर:- विरोध हो सकता है। रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आएगा। यात्रा शुभ रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा।कार्य व्यवसाय में सफलता की संभावना है।

कुंभ:- राजकीय कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। निवेशादि से लाभ होगा।नोकरी इन्टरव्यू में सफलता मिलेगी।रूके हुए काम बन सकते है। 

मीन:-आय के द्वार खुलेंगे। अध्यात्म के प्रति खर्च होगा। बिगड़ते कार्य बनने लगेंगे। निवेशादि लाभ देगें कार्य व्यवसाय ठीक चलेगा।वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.