Thndr News

कौशल किशोर बने रांची के नए एसएसपी 8 आईपीएस अधिकारी का तबादला

रांची:झारखंड सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार सीआईडी के एडीजी प्रशांत सिंह को एडीजी, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। वहीं एडीजी झारखंड सशस्त्र पुलिस तदाशा मिश्रा को अगले आदेश तक गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

आईजी बोकारो असीम विक्रांत मिंज को सीआईडी के आईजी के रूप में ट्रांसफर किया गया है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के सीनियर एसपी एम तमिल वाणन को डीआईजी के रूप में प्रमोट करते हुए सीआईडी का डीआईजी बनाया गया है। वही आईपीएस किशोर कौशल को रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है।

पलामू में झारखंड सशस्त्र पुलिस-8 की समादेष्टा निधि त्रिवेदी को सीआईडी में एसपी बनाया गया है। वहीं एसपी जंगल वार फेयर स्कूल, नेतरहाट, पीयूष पांडे को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है। जबकि रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का सीनियर एसपी बनाया गया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.