रांची:: राजधानी रांची को उपद्रवियों ने एक बार फिर से अशांत करने का प्रयास किया था। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर के बगल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया था। जिसकी वजह से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से प्रतिबंधित मांस की टुकड़ा को पैक करा कर ले गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि माहौल को अशांत करने की यह साजिश थी। आपको बता दें कि शहर में बकरीद का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं उपद्रवियों ने शहर को अशांत करने की फिराक में लगे हुए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
लोहरदगा जिले में भी मंदिर के पास फेंका गया था प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा
झारखंड के लोहरदगा जिले में भी बीते तो 2 दिनों से लगातार मंदिर के बगल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका जा रहा है। लोहरदगा जिले में आज भी शनि मंदिर के बगल में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने की वजह से लोगों में आक्रोश थी। स्थानीय लोग उपद्रवियों पर लोहरदगा जिले को अशांत करने का आरोप लगा रहे थे।आज लोहरदगा जिले के मैना बगीचा-नदिया पथ में शनि मंदिर के सामने मांस मिला है। शनि मंदिर के पास मांस मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई।





Add comment