सिल्ली: सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार
ने लोगों को शांति पूर्वक पर्व मनाने की सलाह देते हुए किसी भी अफवाह के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी। साथ ही लोगों को पर्व के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। वही मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने कहा की शहर में विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बडी ना हो! अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो प्रशासन उस पर कार्रवाई करने के लिए स्पष्ट रूप से तैयार है। फ्लैग मार्च में सिल्ली मुरी के कई पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस जवान शामिल थे।





Add comment